[लिस्ट] UP वृद्धा पेंशन योजना लिस्ट 2019 कैसे देखें | Old Age Pension Scheme List In Hin - TARGET IS POSSIBLE

Breaking

Sunday, January 13, 2019

[लिस्ट] UP वृद्धा पेंशन योजना लिस्ट 2019 कैसे देखें | Old Age Pension Scheme List In Hin

[लिस्ट] UP वृद्धा पेंशन योजना लिस्ट 2019 कैसे देखें | Old Age Pension Scheme List In Hindi


भारत सरकार ने वृद्ध गरीब बुजुर्गों के लिए UP वृद्धा पेंशन योजना लिस्ट 2019 (Old Age Pension Scheme) संचालित कर रही है। इस योजना के अंतर्गत ऐसे गरीब बुजुर्ग लोगों को पेंशन प्रदान की जाती है। जिनकी आर्थिक स्थिति काफी कमजोर होती है। इस योजना के अंतर्गत तो उन्हें प्रतिमाह पेंशन के रूप में कुछ धन राशि सरकार द्वारा प्रदान की जाती है। इस धनराशि मे केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों की सहभागिता होती है। आज डिजिटलीकरण का जमाना है। और सरकार भी हर काम आसानी से जनता तक पहुंचाने के लिए लगभग सारे कार्यों को ऑनलाइन कर रही है।

इसी तरह यदि आप UP वृद्धा पेंशन योजना लिस्ट 2019 लिस्ट 2019 (Old Age Pension Scheme) में अपना नाम या अपने बुजुर्ग माता पिता का नाम देखना चाहते हैं। या पता करना चाहते हैं कि आपके ग्राम पंचायत में कितने लोगों को पेंशन योजना का लाभ मिल रहा है। तो आज हम आपको यहां पर बताने जा रहे हैं। कि आप अपने मोबाइल लेपटॉप से किस तरह ऑनलाइन UP वृद्धा पेंशन योजना लिस्ट 2019 लिस्ट (Old Age Pension Scheme) देख सकते हैं।

UP वृद्धा पेंशन योजना लिस्ट 2019 –

उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के असहाय गरीब नागरिकों के लिए वृद्धावस्था पेंशन योजना 2019 का संचालन कर रही है | इस योजना का संचालन करने का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के वृद्ध नागरिकों की आर्थिक मदद करना है | बहुत से ऐसे नागरिक हैं जिनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है | और उम्र के इस पड़ाव पर वह किसी काम को भी नहीं कर सकते जिससे उनकी आय हो सके | ऐसे वृद्ध नागरिकों को अपना जीवन चलाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है | रोज़मर्रा के खर्चे चलाने के लिए धन की व्यवस्था न हो पाने के कारण इनकी स्थित और दयनीय होती जाती है | इसलिए ऐसे गरीब वृद्ध नागरिकों की आर्थिक सहायता प्रदेश सरकार द्वारा वृद्धावस्था पेंशन योजना 2019 के माध्यम से की जाती है |

वृद्धावस्था पेंशन योजना 2019 में मिलने वाली धनराशी –

प्रदेश सरकार द्वारा वृद्धावस्था पेंशन योजना 2019 में सरकार द्वारा पात्र नागरिकों को 1200 रुपये तिमाही की एक निश्चित धनराशी प्रदान की जाती है | एक बार आवेदन स्वीकार करने के बाद यह धनराशी हर तिमाही पर पात्र नागरिकों के बैंक अकाउंट में डायरेक्ट भेज दी जाति है |

UP वृद्धा पेंशन योजना लिस्ट 2019 लिस्ट (Old Age Pension Scheme) ऑनलाइन कैसे देखें –

UP वृद्धा पेंशन योजना लिस्ट 2019 लिस्ट (Old Age Pension Scheme) को ऑनलाइन ही अपने मोबाइल या लैपटॉप पर देखने के लिए आपको नीचे बताए गए साधारण से स्टेप्स को फॉलो करना होगा।


  • अब आपके सामने उत्तर प्रदेश के अंतर्गत आने वाले सभी जनपदों की लिस्ट खुलकर आ जाएगी। यहां पर आपको अपने जनपद का नाम सलेक्ट करना है। जैसे कि हमने उदाहरण के तौर पर Aligarh सेलेक्ट किया है।


उत्तर प्रदेश वृद्धा पेंशन योजना लिस्ट 2019 –

  • अगले स्टेप में आपको सेलेक्ट किए हुए जनपद के अंतर्गत आने वाले सभी विकासखंडो के नाम दिखाई पड़ेंगे। यहां आपको ग्रामीण और शहरी की तो अलग अलग सूचियां दिखाई पड़ेंगीं। इनमें से आपको अपने विकासखंड के नाम को सेलेक्ट करना है। और उस पर क्लिक कर देना है। जैसे कि हम यहां पर Akrabad विकासखंड पर क्लिक करते हैं।
  • विकासखंड के नाम को पर क्लिक करने के पश्चात आपके सामने उस विकास खंड के अंतर्गत आने वाली सभी ग्राम पंचायतों के नाम दिखाई पड़ेंगे। इनमें से आपको अपने ग्राम पंचायत का नाम सलेक्ट करना है। जैसे की हम यहां पर Akrabad ही सेलेक्ट करते हैं।


  • जैसे ही आप अपने ग्राम पंचायत के नाम पर क्लिक करेंगे। आपके सामने अपनी ग्राम पंचायत के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने वाले सभी पेंशनर सूची और कुल धनराशि दिखाई पड़ेगी। आपको कुल पेंशनर की संख्या पर क्लिक करना है। जैसे की हम यहां 85 संख्या पर क्लिक करते हैं।


  • जैसे ही आप कुल पेंशनरों की संख्या पर क्लिक करेंगे। आपके सामने आपके ग्राम पंचायत में UP वृद्धा पेंशन योजना लिस्ट 2019 (Old Age Pension Scheme) के अंतर्गत जितने भी व्यक्तियों को लाभ प्राप्त हो रहा होगा। उनकी पूरी लिस्ट ओपन होकर आ जाएगी। इस लिस्ट के अंतर्गत आप अपना या अपने सगे-संबंधियों के नाम को चेक कर सकते हैं। और उनकी पूरी डिटेल्स प्राप्त कर सकते हैं।
दोस्तों इस तरह से आप UP वृद्धा पेंशन योजना लिस्ट 2019 (Old Age Pension Scheme) को ऑनलाइन अपने मोबाइल लेपटॉप या पीसी से देख सकते हैं। यदि आपको यह पोस्ट अच्छी लगे तो अपने मित्रों सगे-संबंधियों की सहायता करने के लिए इस पोस्ट को Facebook, WhatsApp पर शेयर करें। साथ ही किसी भी प्रकार के सहायता के लिए नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करें।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad